इतिहास विषय के नोट्स कैसे बनाएं || how to make history subject notes

 INTRO- how to make history subject notes in Hindi

इतिहास विषय के नोट्स कैसे बनाएं -how to make history subject notes

  • इतिहास विषय के नोट्स कैसे बनाएं नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं इतिहास विषय के नोट्स कैसे बनाएं
  • साधारण भाषा में कहे तो इतिहास विषय के नोट्स कैसे बनाने चाहिए
  • दोस्तों नोट्स बनाना हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य है
  • क्योंकि नोट्स बनाते समय हमें काफी चीजें समझ में आ जाती है साथ ही परीक्षा के समय हम तुरंत ही अध्ययन भी कर सकते हैं
  • नोट्स बनाने का सब का तरीका अलग अलग हो सकता है लेकिन आज में आपको जो तरीका बताने वाला हूं बहुत सारे बच्चों के लिए व सरल हो सकता है
  • सबसे पहले आप इतिहास विषय को तीन महत्वपूर्ण भागों में बांट दीजिए
1) इतिहास की कहानियां ( Stories )
2) इतिहास के अंदर दिनांक ( Date )
3) स्थान के नाम और व्यक्ति के नाम ( Names )
मुख्य रूप से इतिहास विषय में यही चीजें होती हैं जो हमें अध्ययन करते समय ध्यान में रखनी होती है।


1) इतिहास की कहानियां

  • जैसा कि दोस्तों आपको पता होगा जब भी हम इतिहास विषय को पढ़ते हैं तब हमें सबसे जल्दी जो चीजें याद होती है
  • उनमें से एक है कहानियां हमें प्राचीन काल की कहानियां सबसे पहले याद हो जाती है
  • लगभग सभी विद्यार्थियों को इसमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती।
  • क्योंकि बचपन से ही हम कई प्रकार की कहानियां सुनते हैं जो हमारा दिमाग आसानी से याद रख सकता है
  • लेकिन फिर भी आपको बार- बार Revise करते रहना चाहिए ताकि आप कोई विशेष बात ना भूल जाए।

2) इतिहास विषय के अंदर Dates को कैसे याद करें।

  • इतिहास विषय के अंदर सबसे सरल होता है कहानियों को याद करना उसके बाद कई विद्यार्थियों को ( Dates ) याद करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है
  • क्योंकि सभी घटनाओं के लिए अलग- अलग प्रकार के दिनांक होते हैं और वह एक दूसरे से काफी अलग भी होते हैं
  • दिनांक याद करने का सबका अपना- अपना अलग- अलग तरीका हो सकता है लेकिन में जो आज आपको तरीका बताने जा रहा हूं वह काफी बच्चों के लिए सरल हो सकता है
  • देखिए दोस्तों आपको सबसे पहले घटनाओं के अनुसार दिनांक को लिख लेना है अर्थात कर्म के अनुसार
  • या तो आप घटते क्रम में लिख सकते हो या बढ़ते क्रम में लिख सकते है, जैसे आपको सुविधा हो उस प्रकार से
  • सभी दिनांक को क्रम के अनुसार लिखने के बाद, उसके सामने उससे संबंधित घटना भी short में लिख सकते हो जिससे कि आपको अच्छे तरीके से याद हो जाएगा।

3) इतिहास विषय के अंदर नामों को याद करना

  • प्रिय विद्यार्थियों जैसा कि हमने आपको, अभी दिनांक याद करने का तरीका बताया, अब बात आती है स्थान के नाम व्यक्ति का नाम याद करने का तरीका
  • जैसे कि आपको पता है इतिहास विषय के अंदर कई सारी घटनाएं होती है जिसमें की कई सारे स्थान का जिक्र होता है साथ ही बहुत सारे व्यक्तियों के नाम का भी जिक्र होता है
  • इतिहास विषय के अंदर नाम याद करना, दिनांक याद करने से ज्यादा सरल है क्योंकि आप नाम याद सरलता से कर सकते हैं
  • इसके लिए आप सबसे पहले इतिहास के अंदर की कहानी को अच्छे से पढ़ ले
  • उसके पश्चात कहानी के साथ- साथ किसी व्यक्ति का नाम या स्थान का नाम आता है तो उसे भी साथ के साथ पढ़िए
  • जिस प्रकार से कहानियां याद करना सरल है अगर आप उसमें व्यक्ति का नाम और जगह का नाम जोड़ दोगे तो आपको यह भी बड़ी सरलता से याद हो जाएगा

नोट्स बनाते समय क्या करना चाहिए

1) नोट्स बनाते समय आपको नोट्स के लिए अलग कॉपी लेनी चाहिए
2) नोट्स बनाते समय writing साफ रखें क्योंकि जब आप उसे दोबारा पढ़ोगे तो आप उसे अच्छे से समझ सको
3) नोट्स बनाते समय चीजों को शॉर्ट में लिखने की कोशिश करें
4) नोट्स बनाते समय आप को शांत जगह पर बैठकर नोट्स बनाने चाहिए
5) एक समय में एक ही विषय का नोट्स बनाएं इससे आप अच्छा नोट्स बना सकोगे

नोट्स बनाते समय क्या नहीं करना चाहिए

1) नोट्स बनाते समय आप किसी पुरानी या इस्तेमाल की गई कॉपी के पीछे वाले पन्ने पर नोट्स ना बनाएं, क्योंकि इससे आप कंफ्यूज हो सकते हो कि आपने कौन सा टॉपिक कहां लिखा है।
2) नोट्स बनाते समय सभी तरीके के मनोरंजन वाली चीजों को अपने आप से दूर कर ले।
3) दो विषय के नोट्स एक साथ बनाने की ना सोचे, सबसे पहले एक विषय के नोट्स को समय दें उसके बाद दूसरे विषय का नोट्स बनाएं

( इतिहास विषय के नोट्स कैसे बनाएं )- निष्कर्ष

  • प्रिया विद्यार्थियों हमने आपको विस्तारपूर्वक यह समझाने का प्रयास किया है कि इतिहास विषय के नोट्स कैसे बनाएं अब आपको सभी तथ्य अच्छे से समझ में आ गए होंगे।
  • जैसा कि हमने आपको भी बताया how to make history subject notes के अंदर की इतिहास विषय के नोट्स बनाने के लिए आप तीन महत्वपूर्ण चीजों को लिखिए।
  • जैसे कि हमने आपको बताया नोट्स बनाने के सब के तरीके अलग- अलग हो सकते हैं लेकिन जो तरीका आपको बताया गया है यह तरीका भी काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है
  • इसके अलावा हमने आपको यह भी बताया की इतिहास विषय के नोट्स बनाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए अर्थात इतिहास विषय के नोट्स बनाते समय आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारियां इस आर्टिकल में हमने देने का प्रयास किया है, अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी सिद्ध हुआ है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ share भी कर सकते हैं जिससे उनको भी सहायता मिलेगी।
if you want to ask something- Click here
सफल विद्यार्थियों की 6 आदत पढ़ने के लिए- Click here

टिप्पणियाँ

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें